फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Mandi news: skilled technician training in ITI Mandi for hydro power plants

ITI Mandi: आईटीआई मंडी में तैयार होंगे हाइड्रो पावर प्लांट्स के लिए कुशल टेक्नीशियन

Thu, 29 Dec 2022 09:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 PM IST
सार

प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि पूरे देश में सभी आईटीआई में से केवल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी को ही इस प्रोग्राम को चलाने के लिए चयनित किया गया है। 

विज्ञापन
himachal Mandi news: skilled technician training in ITI Mandi for hydro power plants
आईटीआई मंडी पहुंची आईआईटी रुड़की की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए हाइड्रो सेक्टर में भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। आईआईटी रुड़की के हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी विभाग ने जल ऊर्जा मित्र स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत यहां पर प्रशिक्षण केंद्र चलाने की मंजूरी प्रदान की है। देशभर में आईटीआई मंडी को ही इसके लिए चयनित किया गया है। आईआईटी रुड़की ने देशभर के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों, बहुतकनीकी संस्थानों व आईटीआई से ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड ए) मंडी ने भी आवेदन किया था। इस पर आईआईटी से निरीक्षण के लिए आई टीम ने संस्थान के दस्तावेज व अन्य सभी औपचारिकताओं को पूरा कर यहां के लघु हाइड्रो पावर प्लांट्स का भी निरीक्षण किया, जहां पर 50 प्रतिशत प्रशिक्षण होना है। प्रधानाचार्य (सीनियर स्केल)  इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने बताया कि पूरे देश में सभी आईटीआई में से केवल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी को ही इस प्रोग्राम को चलाने के लिए चयनित किया गया है। 
विज्ञापन


600 घंटों का होगा शॉर्ट टर्म कोर्स
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह एक शॉर्ट टर्म कोर्स है, जिसकी अवधि 600 घंटे रहेगी। प्रोग्राम के तहत प्रदेश के सभी इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, फिटर व इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड और ब्रांचेज में आईटीआई अथवा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पासआउट ट्रेनी को स्माल हाइड्रो पावर प्लांट टेक्निीशियन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनकी 50 प्रतिशत ट्रेनिंग स्माल हाइड्रो पावर प्लांट् में ही करवाई जाएगी। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य हाइड्रो पावर प्लांट्स के लिए कुशल टेक्नीशियन उपलब्ध करवाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्लांट्स से हुआ है एमओयू
इस प्रोग्राम को चलाने के लिए प्रदेश के चार लघु हाइड्रो पावर प्लांट्स मैसर्ज साड़ाबाई एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड दवाडा मंडी, मैसर्ज एफिनिटी इंजीनियर्स बालाबेहड़ ढालपुर  कुल्लू, मैसर्ज श्री राम स्याल हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड गांव न्यूली सब तहसील सैंज जिला कुल्लू और मैसर्ज बारागढ़ हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड गांव प्रीणी तहसील मनाली जिला कुल्लू के साथ एमओयू भी साइन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed