फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi News: CM jairam thakur honoured martyrs of 1971 war in Mandi himachal pradesh

सीएम जयराम ठाकुर: मंडी में 1971 युद्ध शहीदों के परिजन सम्मानित

Sun, 05 Sep 2021 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Sep 2021 05:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने साइकिलिंग अभियान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Himachal Mandi News: CM jairam thakur honoured martyrs of 1971 war in Mandi himachal pradesh
विजय मशाल ग्रहण करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेरी मंच मंडी में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के अवसर पर विजय मशाल ग्रहण की। विजय मशाल यात्रा के स्वागत के लिए ऐतिहासिक सेरी मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल 1971 में पाकिस्तान पर भारत की शानदार विजय की याद दिलाता है, बल्कि यह बांग्लादेश के जन्म की कहानी भी बताता है।

विज्ञापन


यह विजय भारतीय सैनिकों के सामरिक कौशल और वीरता का जीता-जागता दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर, 2020 को विजय मशाल जलाकर स्वर्ण विजय वर्ष समारोह आरंभ किया था, तब से विजय मशाल देशभर की यात्रा कर रही है। मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। उन्होंने साइकिलिंग अभियान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सेना के जवानों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
इससे पूर्व मुख्यमंत्री और लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंथानारायणन ने मंडी में शहीद स्मारक का दौरा किया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 16वीं राइजिंग स्टार कॉर्प्स योल के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंथानारायणन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ 1971 का युद्ध भारत के लिए निर्णायक क्षण था, क्योंकि इस युद्ध से भारत ने पाकिस्तान पर अपना वर्चस्व स्थापित किया था। हिमाचल प्रदेश न केवल देवभूमि है, बल्कि एक वीर भूमि भी है। राज्य के हजारों युवा देश के सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहे हैं। सेना के जवानों एवं अन्य सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद 
मुख्यमंत्री की पत्नी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंथानारायणन की पत्नी अर्पणा अनंथ, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक राकेश जंवाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर, अनिल शर्मा, कर्नल इंद्र सिंह और प्रकाश ठाकुर, जिप अध्यक्ष मंडी पाल वर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, ब्रिगेडियर संदीप शारदा, कर्नल अनूप अलगराजन और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed