{"_id":"63e4eaeb8eab26ee6303b58a","slug":"himachal-mandi-news-bda-dev-kamru-nag-leave-for-mandi-shivaratri-fair-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Shivaratri: महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू करने छोटी काशी रवाना हुए बड़ा देव कमरुनाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Shivaratri: महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू करने छोटी काशी रवाना हुए बड़ा देव कमरुनाग
Thu, 09 Feb 2023 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:16 PM IST
सार
पैदल यात्रा करने के बाद 17 फरवरी को बड़ा देव कमरुनाग छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे। यहां राज माधो राय और राज परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद देवता मंडी शहर के टारना माता मंदिर में पूरे महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
छोटी काशी के लिए रवाना हुए देव कमरुनाग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के अधिष्ठाता और बड़ा देव के नाम से विख्यात देव कमरुनाग वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज करने छोटी काशी रवाना हो गए हैं। 60 किलोमीटर पैदल यात्रा पर बड़ा देव कमरुनाग अपने देवलुओं के साथ वीरवार दोपहर 12:30 बजे अपने निवास स्थान कांढी से चले।
विज्ञापन
ज्यूणी घाटी में देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। देवता का रात्रि ठहराव वीरवार को चैलचौक में होगा। इसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के घरों में देवता का ठहराव होता है।
विज्ञापन
पैदल यात्रा करने के बाद 17 फरवरी को दोपहर बाद 3:00 बजे बड़ा देव कमरुनाग छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे। यहां राज माधो राय और राज परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद देवता मंडी शहर के टारना माता मंदिर में पूरे महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
देवता के गूर गुरदेव ने बताया कि देवता मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर ठहराव के बाद बड़ा देव मंडी पधारेंगे। देव कमरुनाग पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा के साथ महाशिवरात्रि मेले में पहुंचेंगे। देवता के साथ प्रशासन की ओर से कानूनगो हरदेव ठाकुर रहेंगे।