फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Man commits suicide by shooting himself with pistol; deceased was a retired Secretariat employee

हिमाचल: धूमल के चालक रहे सचिवालय कर्मचारी ने खुद को मारी गोली, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Mon, 27 Oct 2025 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Oct 2025 01:24 PM IST
सार

 कुल्लू के रायसन बिहाल में एक व्यक्ति की ओर से खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Himachal: Man commits suicide by shooting himself with pistol; deceased was a retired Secretariat employee
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊझी घाटी के रायसन बिहाल में एक सेवानिवृत्त सचिवालय कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शांतिस्वरूप (64) पुत्र लोंगू राम निवासी रायसन बिहाल, तहसील व जिला कुल्लू हिमाचल सचिवालय से सेवानिवृत्त थे। शांतिस्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चालक रह चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



 

सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने अपने घर के कमरे में ही पिस्तौल से सिर पर गोली मार ली। सुबह परिवार के लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक कमरे के भीतर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो शांतिस्वरूप को खून से लथपथ देखा। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए। यहां डॉक्टर ने शांतिस्वरूप को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बाकायदा कमरे से एक पिस्तौल और गोली का खोल बरामद किया। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि प्राथमिक जांच में घटना में आत्महत्या की संभावना लग रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक शांतिस्वरूप मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed