फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal lok sabha election results 2024: BJP won all four seats, know the five major reasons for the victory

Himachal Election Result 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें पांच बड़े कारण

Wed, 05 Jun 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 10:38 AM IST
सार

  प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन
Himachal lok sabha election results 2024: BJP won all four seats, know the five major reasons for the victory
अनुराग ठाकुर,डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, शिमला से सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें अपने खाते में डाली हैं। हॉट सीट मंडी से कंगना रणौत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज ने जीत हासिल की है। साल 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन

राज्य में भाजपा जीत के ये हैं बड़े कारण
1.हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण मोदी मैजिक रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र में दो रैलियां कीं। हाटी फैक्टर से सिरमौर में राजपूतों के ध्रुवीकरण की भाजपा की रणनीति कामयाब रही। वहीं, मंडी से नए प्रयोग के तहत सिने तारिका कंगना रणौत यहां से भाजपा हाईकमान की ओर से तय प्रत्याशी तो प्रधानमंत्री की जनसभा रखवाने का मजबूत आधार बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. भाजपा का ताबड़तोड़ प्रचार भी जीत की एक वजह मानी जा रही। प्रदेश में लोकसभा की चार और छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए अंतिम 10 दिनों में जबरदस्त तरीके से प्रचार हुआ। देश में करीब 75 दिनों तक चले चुनाव प्रचार में भाजपा ने कुल 102 चुनावी जनसभाएं कीं। भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी ने 2, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 7, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 2, नितिन गडकरी ने 2, कल्पना सैणी ने 2, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने 2, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 1, डाॅ. अल्का गुज्जर ने 1, दीया कुमारी ने 1, राजीव जसरोटिया ने 2, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 8, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने 17, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 46, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने 3, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने 3, डाॅ. सिकंदर कुमार ने 2 जनसभाएं कीं।

विज्ञापन

3. भाजपा ने समय पर प्रत्याशियों की घोषणा की।  भाजपा ने प्रत्याशी चयन में जातीय और क्षेत्रीय व लैंगिक समीकरण बनाकर दांव खेला। कांगड़ा सीट से  ब्राह्मण चेहरे और संगठन से जुड़े पुराने नेता डॉ. राजीव भारद्वाज पर दांव खेला। मंडी से महिला प्रत्याशी कंगना रणौत को मैदान में उतारा। वहीं हमीरपुर से राजपूत चेहरे अनुराग ठाकुर व  शिमला से रिजर्व सीट पर सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा। 

4. भाजपा चुनाव में भितरघात को रोकने में सफल रही और एकजुटता से चुनाव में काम किया। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियाें को प्रचारित कर ही हिमाचल में चुनाव प्रचार किया। बेशक मोदी की जनसभाएं कांगड़ा और हमीरपुर में न की जा सकी हों, मगर यहां पर भी भाजपा के प्रचार का मुख्य हथियार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही नाम रहा।

5. कांग्रेस का कमजोर प्रचार और राज्य सरकार की नाकामियां भी जीत की वजह मानी जा रही है। कांग्रेस सरकार 15 महीनों के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को भुना नहीं पाई।

लोस चुनाव में क्यों हारी कांग्रेस 

  • मोदी फैक्टर, प्रधानमंत्री हिमाचल से पुराना नाता जोड़ गए
  •  दो सीटों पर प्रत्याशियों के चयन में चूक
  • कांग्रेस में गुटबाजी, जिससे सरकार पर भी संकट आया
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed