{"_id":"5f5cc2f77deb052a997922d5","slug":"himachal-likely-to-receive-rains-from-september-14-weather-in-six-districts-will-be-bad-till-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 14 सितंबर से बारिश के आसार, छह जिलों में 18 तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 14 सितंबर से बारिश के आसार, छह जिलों में 18 तक खराब रहेगा मौसम
Sat, 12 Sep 2020 06:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश-फाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सभी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में सोमवार से बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन क्षेत्रों में 18 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 16 तक मौसम साफ रहने और 17-18 सितंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर के आसपास प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में कभी हल्के बादल छाए रहे तो कभी धूप खिली रही। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 34.2, भुंतर में 33.0, कांगड़ा में 32.6, सुंदरनगर में 32.3, चंबा में 30.8, सोलन में 30.3, नाहन में 30.2, धर्मशाला में 26.4, कल्पा में 25.9, शिमला में 25.7, केलांग में 25.2 और डलहौजी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन