फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chandigarh Manali Highway Landslide News: landslide on the Chandigarh-Manali highway at mandi, vehicular movement stalled

हिमाचल: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरका पहाड़, दूध-ब्रेड की आपूर्ति रही बाधित

Sat, 05 Sep 2020 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/नगवाईं
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/नगवाईं Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Manali Highway Landslide News: landslide on the Chandigarh-Manali highway at mandi, vehicular movement stalled
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरका पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हिमाचल के मंडी में दवाडा के समीप शुक्रवार रात पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया। रात करीब एक बजे से बंद मार्ग को शनिवार दोपहर बाद तक खोला नहीं जा सका है। इस कारण कुल्लू-मनाली की ओर आवश्यक सामान दूध, ब्रेड और अखबार की सप्लाई भी बाधित हुई। दवाडा में रुक-रुक कर पत्थर गिरने से मार्ग बहाल करने के काम में बाधा आ रही है।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े आठ बजे थोड़ी देर के लिए मार्ग बहाल हुआ था, लेकिन भारी मात्रा में पत्थर सड़क पर गिरने से मार्ग फिर से बाधित हो गया। पत्थर गिरने की घटना को मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मलबा हटाने का कार्य रुक-रुक कर चल रहा है। हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम भी लगा रहा। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग वाया बजौरा से वाहनों की आवाजाही हो रही है। यह मार्ग तंग होने के कारण यहां भी रुक-रुक कर जाम लग रहा है।
विज्ञापन


सावधान होकर संवेदनशील मार्ग पार करें चालक
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दवाडा में दोनों ओर औट थाना की टीम तैनात की गई है। मंडी से कुल्लू सारा ट्रैफिक वाया बजौरा डायवर्ट किया गया। उन्होंने लोगों से हाईवे के संवेदनशील हिस्सों से सावधानीपूर्वक गुजरने की अपील की है। जब तक जरूरी न हो बारिश में रात का सफर टालने की भी लोगों से अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले भी बंद रहा था मार्ग
दो वर्ष पूर्व यहां पर भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था। इसके कारण दो दिन तक हाईवे बंद रहा था। उस दौरान ब्यास नदी का पानी भी एनएच पर आ गया था। अब एक बार फिर से इस स्थान पर भूस्खलन का शुरू हो गया है। ऐसे में बारिश के दिनों में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed