फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kullu News: woman walk 22 kilometers with four month sick child to reach hospital

Kullu News: चार माह की बीमार बच्ची 22 किमी पैदल चल पहुंचाई सड़क तक

Sat, 10 Jun 2023 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:06 AM IST
सार

परिजन सुबह 8:00 बजे बेटी को घर से लेकर निकले। उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 22 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। बेटी का उपचार करवाने के लिए सुबह से निकले परिजन करीब 7 घंटे बाद निहारनी नामक स्थान पर पहुंचे।

विज्ञापन
Himachal Kullu News: woman walk 22 kilometers with four month sick child to reach hospital
बीमार बच्ची को पीठ पर उठाकर ले जाती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजादी के 75 साल बाद भी जिला कुल्लू की दुर्गम गाड़ापारली पंचायत सड़क से नहीं जुड़ पाई है। दुर्गम क्षेत्र की पंचायत के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन-यापन करने पर विवश हैं। पंचायत के मरौड़ गांव में शुक्रवार को चार माह की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छोटी बच्ची होने के कारण उसकी बीमारी भी समझ में नहीं आई। उसे क्या तकलीफ है, इसका भी पता नहीं चला। ऐसे में परिजनों ने बेटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाना उचित समझा।

विज्ञापन


परिजन सुबह 8:00 बजे बेटी को घर से लेकर निकले। उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 22 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। बेटी का उपचार करवाने के लिए सुबह से निकले परिजन करीब 7 घंटे बाद निहारनी नामक स्थान पर पहुंचे। यहां से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाया गया। हालांकि, सात घंटे के पैदल सफर के बीच परिजनों को पानी के तेज बहाव में उतरकर जान जोखिम में डाल शवाड़ नाला को पार करना पड़ा।
विज्ञापन


इस नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त है तो दूसरा एक साल पहले बरसात में बह गया है। ग्रामीण हीराचंद, डोले राम, लाल सिंह, शेर सिंह, जीतराम, लग्न राणा, हीरा लाल, सेसराम, तेजराम, रामचंद, गोविंद और भागचंद ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन और सरकार से सड़क निर्माण का आग्रह किया गया है, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी ने कहा कि शुक्रवार को मरौड़ गांव की निवासी रक्षा देवी की पांच माह की बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे 22 किलोमीटर उठाकर उपचार के लिए ले जाना पड़ा। उन्होंने ने प्रशासन और सरकार से सड़क बनाने के जिए पहल करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed