फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal kullu news: tourist murder in kullu six arrested by police

Murder: खीरगंगा में नाबालिग सैलानी की पहाड़ी से पत्थर बरसाकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 12:57 PM IST
सार

कुल्लू पुलिस ने रोहित की हत्या के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
himachal kullu news: tourist murder in kullu six arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैर सपाटे के लिए पार्वती घाटी की खीरगंगा पहुंचे हरियाणा के पांच पर्यटकों से स्थानीय युवकों ने झगड़े के बाद पत्थर बरसाकर हरियाणा के युवक की हत्या कर दी। पत्थर लगने के बाद 17 वर्षीय रोहित पुत्र जगधीर निवासी गांव बेसरू सांपला जिला रोहतक पार्वती नदी में गिर गया था। कुल्लू पुलिस ने रोहित की हत्या के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनमें 42 वर्षीय दिनेश तमांग निवासी बरशैणी कुल्लू, 37 वर्षीय संगत राम निवासी नकथान बरशैणी कुल्लू,  44 वर्षीय संदीप कुमार बिट्टामुर नेपाल (वर्तमान नकथान कुल्लू), 22 वर्षीय सूरज बहादुर निवासी गांव नकथान बरशैणी कुल्लू, 32 वर्षीय मनोज कुमार निवासी नेपाली वर्तमान (आइस प्वाइंट) निवासी नकथान बरशैणी कुल्लू तथा 22 वर्षीय नवदीप निवासी एयरवान सुंदला सलूणी) जिला चंबा (आइस प्वाइंट में कुक) शामिल हैं।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा भी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे। रोहित के चारों साथी भी उनके साथ मौजूद रहे। मौके से रोहित का चश्मा मिला है। जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को हरियाणा निवासी प्रतीक कुंडू, तुषार, सुधीर, नितिन व रोहित घूमने के लिए खीरगंगा के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शाम को आइस प्वाइंट पर बारिश होने के चलते कुछ देर रुके। यहां नशा कर रहे संगत राम और दिनेश के अलावा अन्य चार आरोपियों ने प्रतीक, तुषार, सुधीर, नितिन तथा रोहित शेहरावत के साथ लड़ाई-झगड़ा किया और हाथापाई पर उतर आए। सैलानी बचाव के लिए खीरगंगा की तरफ भागे। इस दौरान संगत राम और दिनेश के अलावा सूरज व संदीप कुमार ने पहाड़ी से पीड़ितों पर पत्थर बरसाए और एक पत्थर रोहित शेहरावत को लगा।


इससे वह लुढ़कता हुआ सीधा पार्वती नदी में गिर गया। बाद में आरोपी पीड़ितों की तलाश में खीरगंगा तक पहुंच गए थे और इनकी नीयत इन पांचों को जान से मारने की थी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव ने कहा कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed