{"_id":"614185b78ebc3e70cf37d47e","slug":"himachal-kullu-accident-news-one-killed-in-accident-in-banjar-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: बंजार के चेत्थर में पिकअप लुढ़की, एक की मौत , एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: बंजार के चेत्थर में पिकअप लुढ़की, एक की मौत , एक घायल
Wed, 15 Sep 2021 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:07 AM IST
सार
हादसे में दो युवक घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए बंजार लाया जहां से एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के चेत्थर में मंगलवार रात एक पिकअप सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है। जीप बंजार से चेत्थर की तरफ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
जिसमें दो युवक घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए बंजार लाया जहां से एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय तेज प्रकाश पुत्र मोहर सिंह निवासी बलाड बंजार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन