फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Kiratpur-Nerchauk Fourlane work will start again with the intervention of jp Nadda

हिमाचल: नड्डा के दखल से फिर शुरू होगा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन काम

Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Kiratpur-Nerchauk Fourlane work will start again with the intervention of jp Nadda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का तीन सप्ताह से रुका काम एक बार फिर शुरू होगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बिलासपुर से मंडी के बीच बन रहे फोरलेन के निर्माण पर लगाई रोक हटा दी है। हालांकि, एनएचएआई वहीं निर्माण कार्य कर सकेगा, जहां अलाइनमेंट में बदलाव नहीं किया गया है। ब्राउन फील्ड सेक्शन में ही काम होगा। काम रुकने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मंत्रियों से संपर्क कर उन क्षेत्रों में काम शुरू कराने की मांग की थी, जहां अलाइनमेंट में बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही एनएचएआई ने भी इस दलील के साथ सड़क निर्माण की अनुमति मांगी थी। दलीलों को मानते हुए मंत्रालय ने एनएचएआई को सड़क निर्माण का काम शुरू करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


आदेश में यह स्पष्ट है कि सिर्फ अलाइनमेंट अनुमति वाले क्षेत्रों में ही काम होगा। जिन जगहों पर अलाइनमेंट में बदलाव किया है, उन सभी वन भूमि और बदले अलाइनमेंट वाली भूमि पर बिना वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनुमति लिए अगले आदेश तक कार्य पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मंत्रालय ने राज्य सरकार से शेष सभी सेक्शन में पाई गई डेविएशन के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट तीन माह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है। बदलाव को नियमित करने के लिए की गई कार्यवाही को शामिल करते हुए संशोधित प्रस्ताव भेजने को कहा है। केंद्रीय वन मंत्रालय ने प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखकर अनुमति देने की जानकारी दे दी है। पीसीसीएफ हॉफ डॉ. सविता शर्मा ने पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया था अलाइनमेंट में बदलाव का मामला
अमर उजाला ने इस फोरलेन की अलाइनमेंट में बदलाव कर निर्माण का खुलासा किया था। इसके बाद केंद्रीय वन मंत्रालय ने काम रोकने के आदेश जारी किए थे। खबर छपने के बाद देहरादून स्थित मंत्रालय के कार्यालय से एक कमेटी ने निरीक्षण कर अलाइनमेंट में बदलाव की पुष्टि की और काम पर रोक लगा दी। अब एनएचएआई को बदले अलाइनमेंट और डंपिंग भूमि की एफसीए क्लीयरेंस लेकर काम शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed