{"_id":"61bf2bbbb28ee4645d3f3feb","slug":"himachal-kangra-news-bsf-jawan-killed-in-pakistan-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 19 Dec 2021 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Dec 2021 08:11 PM IST
सार
शहीद ओंकार सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके साथ आई सैन्य टुकड़ी, पुलिस बल ने हवा में फायर दागकर उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देते विधायक अर्जुन सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कांगड़ा के भलाड़ गांव का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद सिपाही ओंकार सिंह (51) अमृतसर के तरनतारन में 103 बीएसएफ बटालियन में तैनात थे। घने कोहरे के बीच पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में उन्हें गोली लग गई थी।
विज्ञापन
रविवार को शहीद ओंकार सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके साथ आई सैन्य टुकड़ी, पुलिस बल ने हवा में फायर दागकर उन्हें सलामी दी। बेटे नीतीश ने शहीद को मुखाग्नि दी। जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। शहीद ओंकार सिंह अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन