{"_id":"64282a68e3ae4e81920f9383","slug":"himachal-kangra-news-angel-goswami-to-study-in-germany-school-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: जर्मनी में अध्ययन करेगी रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: जर्मनी में अध्ययन करेगी रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा
Sat, 01 Apr 2023 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:28 PM IST
सार
एंजल गोस्वामी जर्मनी के स्कूल में प्रथम दो सप्ताह अध्ययन करने के बाद जर्मन भाषा निदेशक के दिशा निर्देशानुसार जर्मनी के प्रमुख शहरों सिटी बोन, जर्मनी की राजधानी बर्निल व मयूनिस का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
एंजल गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा एंजल गोस्वामी को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जर्मनी में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है। इस प्रतियोगिता का प्रारंभ गोयथे इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से हुआ था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 84 देशों के बच्चों ने भाग लिया था। 275 बच्चों में एंजल का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
एंजल ने यह छात्रवृत्ति प्राप्त कर रेनबो स्कूल का ही नहीं, बल्कि देश का भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाया है। कार्यक्रम के अंतर्गत इस छात्रा का जर्मनी के स्कूल में प्रथम दो सप्ताह अध्ययन करना शामिल है। इसके बाद छात्रा जर्मन भाषा निदेशक के दिशा निर्देशानुसार जर्मनी के प्रमुख शहरों सिटी बोन, जर्मनी की राजधानी बर्निल व मयूनिस का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
इसके साथ- साथ ही एंजल को वहां के कल्चर, इवेंट, म्यूजियम और साथ ही जर्मन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में भ्रमण करने का अवसर भी मिलेगा। प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए रेनबो स्कूल के हेड ऑफ द जर्मन डिपार्टमेंट रवेंद्र सिंह, छात्र एंजल गोस्वामी व उसके परिवार को बहुत बधाई दी है।
विज्ञापन