फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Kalka-Shimla National Highway blocked near Kandaghat, traffic diverted

हिमाचल: कंडाघाट के समीप कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंसा, यातायात ठप

Mon, 28 Sep 2020 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Kalka-Shimla National Highway blocked near Kandaghat, traffic diverted
कालका-शिमला हाईवे ठप - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सोलन जिले के कंडाघाट के समीप कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंस गया है। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। हाईवे पर एकाएक दरारें आने से यहां ट्रैफिक को रोक दिया गया है। पूरा ट्रैफिक वाया क्वारग डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन


अब ट्रैफिक वाया क्वारग से होते हुए गांव टिक्करी, शिचड़ा होते हुए सिलहरी रोड से कंडाघाट किया गया है। इससे यात्रियों को दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना होगा। रोहड़ू, चौपाल, कोटखाई के लोग गुम्मा पुल होकर सोलन जा सकते हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को कंडाघाट के समीप टिकरी मोड़ पर अचानक नेशनल हाईवे पर दरारें आ गईं। वहीं मौके पर भूस्खलन की भी सूचना है। नेशनल हाईवे पर बड़ी दरारें आने से प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिषेक यादव देर शाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि क्यारी बंगला के समीप हाईवे पर अचानक दरारें पड़ गईं जिसे देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यहां दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद ट्रैफिक को वाया क्वारग डायवर्ट किया गया।

डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। हाईवे पर दरारें पड़ने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एनएचएआई की टीम के निरीक्षण के बाद ही यहां ट्रैफिक बहाल हो सकेगा। मंगलवार सुबह ही मार्ग खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, पुलिस ने सूचना जारी करते हुए लिखा है कि शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग -5 वाकनाघाट के पास बंद हो गया है। असुविधा से बचने के लिए आप लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें, जैसे कुफरी से कंडाघाट, मैहली से कंडाघाट वाया जुंगा, टूटू से कुनिहार चुन सकते हैं। शिमला से निकल चुके माल वाहक वाहन सड़क बहाल होना का इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed