फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: JBT falls in a ditch while going home from school, died

हिमाचल: स्कूल से घर जाते समय खाई में गिरा जेबीटी, मौत

Fri, 20 Mar 2020 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal: JBT falls in a ditch while going home from school, died
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के चंबा जिले में स्कूल से घर जाते समय ढांक में गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। इसकी पहचान करतार सिंह पुत्र ग्यासो राम निवासी गांव कटारा के रूप में हुई है। मृतक शिक्षक प्राथमिक पाठशाला खडारी में बतौर जेबीटी तैनात थे। शुक्रवार को रोजाना की तरह स्कूल से छुट्टी करघर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने से ढांक में गिर गए। रास्ते से जा रहे अन्य लोगों ने शिक्षक को ढांक में पड़ा देखा और वहां से निकाल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला पहुंचाया।

विज्ञापन


जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की छानबीन करने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ढांक में गिरने से शिक्षक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed