{"_id":"61112f278ebc3e7d1c183d7c","slug":"himachal-jal-shakti-department-mahendra-singh-said-that-by-august-15-next-year-every-house-will-have-a-tap","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति विभाग: महेंद्र सिंह बोले- अगले वर्ष 15 अगस्त तक हर घर में होगा नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति विभाग: महेंद्र सिंह बोले- अगले वर्ष 15 अगस्त तक हर घर में होगा नल
Mon, 09 Aug 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:05 PM IST
सार
प्रश्नकाल के दौरान विधायक विनोद कुमार के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत हिमाचल ने देश भर में सबसे अधिक इन्सेंटिव प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 अगस्त, 2022 तक हिमाचल प्रदेश के हर घर को नल से जोड़ा जाएगा। जो क्षेत्र जलजीवन मिशन के तहत नहीं आते हैं, उनके लिए ब्रिक्स और एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से प्रोजेक्ट बनाकर धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रश्नकाल के दौरान विधायक विनोद कुमार के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत हिमाचल ने देश भर में सबसे अधिक इन्सेंटिव प्राप्त किया है।
विज्ञापन
मिट्टी, पत्तों की जांच के लिए प्रयोगशालाएं खोलने पर करेंगे विचार
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि मिट्टी और पत्तों की जांच के लिए प्रयोगशालाएं खोलने पर विचार किया जाएगा। विधायक नंदलाल के सवाल पर महेंद्र सिंह ने कहा कि रामपुर के कई बागवानों और किसानों ने प्रयोगशालाएं खोलने की मांग की है। विधायक जगत सिंह नेगी ने सवाल उठाया कि किन्नौर में लाखों खर्च कर खोली गई प्रयोगशाला में वैज्ञानिक नहीं है। मंत्री ने कहा कि इस सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए बना रहे सौ करोड़ की योजना : सुखराम
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए सौ करोड़ की योजना तैयार की जा रही है। नवंबर 2021 तक योजना तैयार कर ली जाएगी। विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 178 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। शेष को लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन