फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal information commission reveals that fake degree given on name of Arni University

Himachal: अरनी यूनिवर्सिटी के नाम से जारी कर दी फर्जी डिग्री, आयोग में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा

Wed, 17 May 2023 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 May 2023 01:07 PM IST
सार

अरनी विश्वविद्यालयके रजिस्ट्रार ने बताया कि जो रोल नंबर बताया गया है, यह अरनी विश्वविद्यालय से संबंधित नहीं है। यह फर्जी है। अगर इस रोल नंबर के तहत कोई डिग्री जारी की गई है तो वह जाली है।

विज्ञापन
himachal information commission reveals that fake degree given on name of Arni University
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अरनी यूनिवर्सिटी के नाम से एक फर्जी डिग्री जारी कर दी गई। यह खुलासा राज्य सूचना आयोग में सुनवाई के दौरान हुआ है। हरियाणा निवासी एक महिला ने अपील की तो रजिस्ट्रार ने आयोग को इसकी जानकारी दी। अपीलकर्ता महिला ने जिस रोल नंबर से संबंधित डिग्री मांगी, उसे विश्वविद्यालय ने अपने से संबंधित मानने से इंकार कर दिया। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान के समक्ष दायर की गई एक अपील पर आदेश में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


यह अपील हरियाणा के महेंद्रगढ़ की नरनौल तहसील के गांव कोरियवास निवासी पवित्रा देवी पत्नी अशोक कुमार ने राज्य सूचना आयोग के समक्ष दायर की। इसे 20 अक्तूबर को दिए गए आरटीआई आवेदन पर सूचना नहीं देने के लिए जारी किया गया। सूचना नहीं मिलने पर असंतोष जताते हुए पवित्रा देवी ने अरनी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के समक्ष एक अपील दायर की।
विज्ञापन


इसकी न तो सुनवाई की गई और न ही इसका निपटारा किया गया। इस महिला ने एक रोल नंबर के बारे में जानकारी मांगी थी। ऐसे उम्मीदवार का भी विवरण मांगा था, जिसे वह रोल नंबर दिया गया है। तीन मई 2023 को इस मामले की सुनवाई की गई। अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़ के रजिस्ट्रार ने बताया कि जो रोल नंबर बताया गया है, यह अरनी विश्वविद्यालय से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फर्जी है। अगर इस रोल नंबर के तहत कोई डिग्री जारी की गई है तो वह जाली है। आयोग ने जब पूछा कि यही सूचना आवेदक को क्यों नहीं दी गई तो इससे अनभिज्ञता जताई गई। अरनी विवि को दस दिन में संबंधित सूचना जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed