फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: If you work for 11 months after increment, you will get benefit in pension

हिमाचल: इन्क्रीमेंट लगने के 11 महीने तक नौकरी तो पेंशन में सरकारी कर्मचारी को मिलेगा लाभ

Mon, 12 May 2025 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 May 2025 10:05 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों को यह लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने ऐसे मामलों में नोशनल इन्क्रीमेंट के आधार पर पेंशन लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Himachal: If you work for 11 months after increment, you will get benefit in pension
पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी कर्मचारियों ने इन्क्रीमेंट लगने के 11 महीने तक नौकरी की और अगर उसके बाद सेवानिवृत्त हो गए तो उन्हें इसका पेंशन में लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों को यह लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने ऐसे मामलों में नोशनल इन्क्रीमेंट के आधार पर पेंशन लाभ देने के निर्देश दिए हैं। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में पत्र भेजा है। इस पत्र में मद्रास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का भी हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश का भी उल्लेख करते हुए निर्देश दिए हैं कि यह तय हुआ है कि सभी प्रशासनिक विभाग इस तरह के मामलों का निपटारा अपने स्तर पर करेंगे। वे नोशनल आधार पर पेंशन से जुड़े लाभ देंगे। यानी ऐसे मामलों में कर्मचारियों की पेंशन तय करने का आधार पिछली इन्क्रीमेंट के बजाय 11 महीने के बाद की नोशनल इन्क्रीमेंट होगी। नोशनल इन्क्रीमेंट का अभिप्राय यह होगा कि ऐसे पेंशनरों को एरियर या अन्य फायदों के बजाय केवल पेंशन से जुड़े लाभ ही देय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा था...
 इस संबंध में कई विभागों की ओर से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया था। विभिन्न विभार्गों, निगमों, बोडों, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों और स्वायत्त इकाइयों के कर्मचारियों की ओर से सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लाभों से संबंधित दावे किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed