फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal HRTC Bus accident news: HRTC bus accident near shahpur kangra

खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, पांच यात्री घायल

Mon, 08 Feb 2021 11:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal HRTC Bus accident news:  HRTC bus accident near shahpur kangra
खाई में गिरी एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना शाहपुर के तहत सोमवार सुबह करीब 9 बजे एचआरटीसी के नगरोटा डिपो की बस अचानक बेकाबू होकर 15 से 20 फीट सड़क के नीचे लुढ़क गई। हादसे में पांच सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में से एक को शाहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस सुबह नगरोटा बगवां से वाया धर्मशाला होकर पठानकोट की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


बस में 27 सवारियां बैठी हुई थी, इस दौरान शाहपुर में बस अचानक बेकाबू होकर 15 से 20 फीट सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में 5 सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। रिप्ता कुमारी पत्नी संदीप शर्मा निवासी बंडी डाकखाना नागपट्टन को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। रीता कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी झियोल, कुलदीप चंद पुत्र जोधा राम निवासी भनाला, सुरेश कुमार पुत्र धनीराम निवासी दरगेला, काजल कुमारी पत्नी नरेंद्र सिंह गांव मेंदडू डाकघर कटौरा तहसील देहरा भी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी हेमराज ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed