{"_id":"648b2865a3d688a85a09d9c8","slug":"himachal-higher-education-directorate-notice-to-22-principal-and-headmaster-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 22 प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, ट्रेनिंग प्रोग्राम में नहीं हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 22 प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, ट्रेनिंग प्रोग्राम में नहीं हुए शामिल
Fri, 16 Jun 2023 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:28 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी धनराशि को खर्च कर प्रशिक्षण करवाया गया। इसमें शामिल नहीं होने वाले प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 22 प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। धर्मशाला में छह दिवसीय इन सर्विस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम में चयन के बाद भी यह शामिल नहीं हुए। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षकों को नोटिस देकर जवाबतलबी की है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इनकी वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिले के 60 प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के लिए 24 से 29 अप्रैल तक धर्मशाला में प्रशिक्षण करवाया गया। चंबा से 12, हमीरपुर से 10, कांगड़ा से 13, कुल्लू से 8, मंडी से 13 और लाहौल-स्पीति से 4 प्रिंसिपल और हेडमास्टर इसके लिए चयनित किए गए थे।
विज्ञापन
जिला उपनिदेशकों के माध्यम से इनका चयन हुआ था। प्रशिक्षण में चंबा से 8, हमीरपुर से 3, कांगड़ा से 9, कुल्लू से 6, मंडी से 12 और लाहौल-स्पीति से शून्य प्रिंसिपल-हेडमास्टर ही प्रशिक्षण में शामिल हुए। कुल 60 चयनित में से 38 ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
धर्मशाला से अब निदेशालय पहुंची इस रिपोर्ट पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी धनराशि को खर्च कर प्रशिक्षण करवाया गया। इसमें शामिल नहीं होने वाले प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।