फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court transfers 12 judicial officers

Himachal News: हिमाचल हाईकोर्ट ने 12 न्यायिक अधिकारियों का किया स्थानांतरण, यहां देखें सूची

Fri, 18 Aug 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 07:55 PM IST
सार

प्रदेश हाईकोर्ट ने 12 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरित आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना के तहत पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय शिमला राजेश तोमर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
Himachal High Court transfers 12 judicial officers
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 12 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरित आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना के तहत पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय शिमला राजेश तोमर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह रजिस्टार हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग कृष्ण कुमार को श्रम न्यायालय शिमला में तैनात किया गया है। पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय धर्मशाला हंसराज को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नाहन भेजा गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार को धर्मशाला से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत करने के बाद श्रम न्यायालय कांगड़ा धर्मशाला में तैनात किया गया है । अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा -दो कांता वर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा - एक के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


सीनियर सिविल जज सोलन मोहित बंसल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत करने के बाद चंबा में तैनात किया गया है। हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशल अकादमी के उप निदेशक रमणीक शर्मा को मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के पद पर सोलन में लगाया गया है। अतिरिक्त सचिव कानून निशांत वर्मा को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर शिमला में तैनात किया गया है। वत्सला चौधरी सिविल जज झंडुत्ता का तबादला सिविल जज के पद पर हमीरपुर किया गया है । सिविल जज रोजी दहीया को हाई कोर्ट से स्थानांतरित कर सिविल जज के पद पर झंडुत्ता में लगाया गया है। सिविल जज प्रियंका देवी को शिलाई से स्थानांतरित कर पांवटा साहिब में लगाया गया है। सिविल जज पांवटा साहिब रसूल मलिक को शिलाई के लिए स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed