फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High court chief justice M S Ramachandra Rao oath ceremony in Raj Bhavan shimla Himachal Pradesh

Himachal News: न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव मंगलवार सुबह लेंगे हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Mon, 29 May 2023 08:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 May 2023 08:16 PM IST
सार

राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल न्यायमूर्ति राव को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal High court chief justice M S Ramachandra Rao oath ceremony in Raj Bhavan shimla Himachal Pradesh
मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव मंगलवार सुबह 10:30 बजे हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल राजभवन में इन्हें मुख्य न्यायाधीश के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद हाईकोर्ट में उनके स्वागत में फुल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। 26 मई देर रात केंद्र सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी की थी। उनका जन्म 7 अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। 7 सितंबर, 1989 को एक वकील के रूप में उनका नामांकन हुआ था।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति राव को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी। 1991 बैच के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे रामचंद्र राव को अपने मास्टर्स कोर्स के लिए कैंब्रिज कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप, बैंक ऑफ क्रेडिट और कॉमर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप और इनर टेंपल के स्कॉलरशिप ट्रस्ट से पेगासस स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया है। उनके पिता न्यायमूर्ति एम जगन्नाथ राव भी न्यायाधीश थे।
विज्ञापन


साल 2012 में बने थे न्यायाधीश
न्यायमूर्ति राव को 29 जून, 2012 को आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। आंध्र प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्होंने तेलंगाना को अपने मूल हाईकोर्ट के रूप में चुना। उन्हें 12 अक्तूबर, 2021 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था, जहां वह मौजूदा वक्त में न्यायाधीश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed