{"_id":"63c819d415378326182b24b3","slug":"himachal-health-department-has-five-days-stock-of-corona-vaccine-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के पास है कोरोना वैक्सीन का पांच दिन का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccine: हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के पास है कोरोना वैक्सीन का पांच दिन का स्टॉक
Thu, 19 Jan 2023 11:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:16 AM IST
सार
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 10 लाख के बजाय 60 हजार वैक्सीन की डोज दी हैं। प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। बुधवार से हिमाचल में बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड वैक्सीन का पांच दिन का स्टॉक है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 10 लाख के बजाय 60 हजार वैक्सीन की डोज दी हैं। प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। बुधवार से हिमाचल में बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सप्ताह के भीतर कोरोना की दूसरी खेप आने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने हर जिले को चार से पांच हजार के बीच डोज भेजी हैं। जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला को पांच और इससे ज्यादा डोज दी गई हैं।
विज्ञापन
सिरमौर, सोलन, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर आदि जिलों को करीब चार हजार वैक्सीन की सप्लाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल प्रशासन से प्रतिदिन बूस्टर डोज लगाने का डाटा मांगा है। अगर किसी जिले में कम बूस्टर डोज लगाते हैं, ऐसी स्थिति में सप्लाई उन जिलों में भेजी जाएगी, जहां लोग वैक्सीन लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल में अभी पर्याप्त कोविशील्ड वैक्सीन की डोज हैं। अगर यह कम पड़ती हैं तो केंद्र सरकार से वैक्सीन जारी करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल में 807 सैंपलिंग, चार लोग कोरोना पॉजिटिव
प्रदेश में बुधवार को 807 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच हुई है। इनमें चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस समय 15 कोरोना पॉजिटिव लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश के छह जिलों चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में कोई कोरोना मरीज नहीं है। अन्य जिलों में भी इनकी संख्या छह से कम है।
विज्ञापन