{"_id":"62e171b2d231d64ccc3b6737","slug":"himachal-govt-will-take-four-representatives-of-employees-in-nps-high-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"NPS Issue: एनपीएस उच्च कमेटी में कर्मचारियों के चार प्रतिनिधियों को लेगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NPS Issue: एनपीएस उच्च कमेटी में कर्मचारियों के चार प्रतिनिधियों को लेगी हिमाचल सरकार
Wed, 27 Jul 2022 10:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:42 PM IST
सार
हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और महासचिव देवेंद्र चौहान सहित एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भगत शर्मा को लिया जाएगा।
विज्ञापन
पेंशन योजना
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़े डेढ़ लाख कर्मचारियों से जुड़े मसले सुलझाने के लिए गठित उच्च कमेटी में सरकार कर्मचारियों के चार प्रतिनिधियों को लेगी। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और महासचिव देवेंद्र चौहान सहित एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भगत शर्मा को लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरी कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, विशेष सचिव वित्त और वित्तीय विभाग के एक अन्य अधिकारी को सदस्य के रूप में रखा गया है। महासंघ अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि कमेटी में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को भी कमेटी में लेने की मांग उठाई जा रही थी। अब सरकार इसके लिए राजी हो गई है और चारों नए सदस्यों को नाम अधिसूचित किए जाने हैं। एनपीएस कर्मचारी सरकार से बराबर मांग कर रहे हैं कि पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
विज्ञापन