फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will take another loan of Rs 1030 crore, Finance Department issued notification

हिमाचल: सरकार 1030 करोड़ और कर्ज लेगी, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

Thu, 26 Feb 2026 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 08:30 PM IST
सार

प्रदेश सरकार 1,030 करोड़ रुपये और कर्ज लेगी। वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal govt will take another loan of Rs 1030 crore, Finance Department issued notification
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार 1,030 करोड़ रुपये और कर्ज लेगी। वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह कर्ज 20 वर्ष की अवधि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों के माध्यम से लिया जाएगा। कर्ज की राशि का उपयोग प्रदेश में चल रही प्रस्तावित विकास योजनाओं, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कर्ज को जारी करने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति संविधान के अनुच्छेद 293(3) के तहत ली गई है। विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दीर्घकालिक संसाधन जुटाना जरूरी है। इसके लिए प्रतिभूतियों की नीलामी 2 मार्च 2026 को आरबीआई के मुंबई स्थित कार्यालय के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी उपज आधारित बहुमूल्य पद्धति से होगी, जिसमें निर्धारित न्यूनतम स्वीकृत उपज के आधार पर ब्याज दर तय की जाएगी। प्रतिस्पर्धी और गैर प्रतिस्पर्धी दोनों प्रकार की बोलियां निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आमंत्रित की जाएंगी। सफल बोलीदाताओं को 4 मार्च 2026 को बैंकिंग समय समाप्त होने से पूर्व भुगतान करना होगा। प्रतिभूतियों की अवधि 4 मार्च से प्रारंभ होकर 4 मार्च 2046 तक रहेगी। इन प्रतिभूतियों पर ब्याज का भुगतान वर्ष में दो बार 4 सितंबर और 4 मार्च को किया जाएगा। नीलामी में निर्धारित दर ही पूरी अवधि के लिए लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed