फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will sell cheap flour through shopkeepers, Punjab agrees to give wheat

दुकानदारों के माध्यम से सस्ता आटा बेचेगी हिमाचल सरकार, पंजाब ने गेहूं देने को भरी हामी

Fri, 03 Apr 2020 12:25 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will sell cheap flour through shopkeepers, Punjab agrees to give wheat
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में आटे की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार खुद बाजार में आटा उपलब्ध करवाने जा रही है। यह आटा बाजार मूल्य की अपेक्षा सस्ता होगा। कोरोना संकट के बीच प्रदेश सरकार ने गेहूं के लिए पंजाब सरकार से बात की है। पंजाब सरकार ने हिमाचल को गेहूं देने की हामी भी भर दी है। राज्य सरकार पंजाब सरकार के एफसीआई गोदामों से गेहूं उठाकर हिमाचल की मिलों में भेजेगी।

विज्ञापन


यहां पिसाई करने के बाद प्रदेश सरकार दुकानदारों तक आटा पहुंचाएगी। इस आटे की कीमत सरकार खुद तय करेगी और उसी कीमत पर दुकानदारों को आटा बेचना होगा, ताकि बाजार में आटे की हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लग सके। गेहूं की पिसाई का खर्चा, ढुलाई का मार्जन रखने के बाद भी यह आटा लोगों को सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार मिलों के माध्यम से यह आटा दुकानदारों को देगी। सरकार का मानना है कि बिचौलियों की कमीशन खत्म होने से आटा सस्ता मिलेगा। प्रदेश सरकार को शिकायत मिल रही है कि कोरोना के चलते लोगों को बाजार में आटा महंगे दामों में मिल रहा है। हालांकि सरकार ने कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को खुले बाजार में आटा सस्ता मिले, इसके चलते पंजाब सरकार से गेहूं लिया जा रहा है। मिलों में पिसवाकर आटा दुकानदारों को दिया जाएगा। सरकार इस आटे का रेट खुद तय करेगी।- अमिताभ अवस्थी, सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed