फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will give loans of 15 to 20 lakh to backward class students

पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 15 से 20 लाख तक का ऋण देगी हिमाचल सरकार

Mon, 17 Aug 2020 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will give loans of 15 to 20 lakh to backward class students
उच्च शिक्षा निदेशालय

हिमाचल में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 15 से 20 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। लड़कों को चार फीसदी और लड़कियों को साढ़े तीन फीसदी के ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। व्यवसायिक और तकनीकी शिक्षा की प्रवेश परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक लेने वाले और परिवार की सालाना तीन लाख आय वाले विद्यार्थी ऋण लेने के लिए पात्र होंगे। ऋण लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम धर्मशाला में आवेदन करना होगा। इस ऋण के माध्यम से सरकार व्यवसायिक और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक मदद देगी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को इस बाबत सभी निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और दंत चिकित्सा शिक्षा संस्थानों को पत्र जारी कर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि देश में  मान्यता प्राप्त संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 15 लाख और विदेश में शिक्षा लेने के लिए बीस लाख का ऋण दिया जाएगा। लड़कों को चार फीसदी ब्याज देना होगा जबकि लड़कियों को साढ़े तीन फीसदी ब्याज देना होगा। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को ऋण मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed