फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will frame Strict law against drugs smuggling tax govt taking excise department opinion

Himachal News: नशे के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, कर एवं आबकारी विभाग की ली जा रही राय

Sun, 19 Mar 2023 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Mar 2023 09:04 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय में हर सोमवार को नशे के खिलाफ बैठकें हो रही हैं। चिट्टा, अफीम, गांजा, नशीली दवाइयों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अभियान चलाए हुए है।

विज्ञापन
Himachal govt will frame Strict law against drugs smuggling tax govt taking  excise department opinion
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनेगा। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के अलावा कर एवं आबकारी विभाग से भी सख्त कानून बनाने के लिए राय ले रही है। इस बजट सत्र में विधेयक को लाया जाना है। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाने और हिमाचल में नशा खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पुलिस विभाग की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


11 अप्रैल को पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें न्यायाधीशों के अलावा प्रदेश के बुद्धिजीवी लोगों को बुलाकर सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस की टीमें स्कूलों और पंचायतों में जाकर लोगों को अवगत कराएंगी। पुलिस मुख्यालय में हर सोमवार को नशे के खिलाफ बैठकें हो रही हैं। चिट्टा, अफीम, गांजा, नशीली दवाइयों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अभियान चलाए हुए है। एडीजी सतवंत अटवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


राज्य में बड़े पैमाने पर नशा, क्यों और कैसे, नशीली दवाओं की आपूर्ति में कमी करने की रणनीति, पुनर्वास और पुन: समायोजन के लिए सर्वोत्तम रणनीति और नशीली दवाओं के खिलाफ मजबूत तंत्र का विकास करना और बिखरे परिवारों के मुद्दों को संबंधित करना शामिल है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा कानून बनाए जाने की बात कही है। बजट सत्र में ही इसे लेकर बिल लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में नशे के खिलाफ कड़े कानून बनाने की आवश्यकता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश के राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश की राजनीति व अन्य कई मसलों पर बातचीत की। राठौर ने राज्यपाल से युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार इस बुराई के खात्मे के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस बुराई से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा।


उन्होंने कहा कि इसके लिए एक विशेष अभियान चलाने की जरूरत हैं, जिसमें समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता हो। राज्यपाल ने कहा कि नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए कड़े कानून की आवश्यकता है, जिसे कड़ाई से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह सभी राजनीतिक दलों से इस बारे में एकजुट होकर आगे आने का आग्रह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed