फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will explore options to increase floor in planning area, brainstorm in meeting

प्लानिंग एरिया में मंजिल बढ़ाने की विकल्प तलाशेगी हिमाचल सरकार, बैठक में मंथन

Fri, 04 Dec 2020 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt will explore options to increase floor in planning area, brainstorm in meeting
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल सरकार शिमला प्लांनिग एरिया में ढाई से अधिक मंजिल की संख्या बढ़ाने का विकल्प तलाश रही है। अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सरकार सुप्रीम कोर्ट से केस विड्रॉ कर प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर विचार कर है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में टीसीपी, शहरी विकास विभाग और हिमुडा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अमरूत मिशन में शिमला और कुल्लू जिले के लिए 304 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत 86 करोड़ 40 लाख रुपये विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च कर कार्य पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं को निर्धारित छ: महीने में पूरा किया जाए।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले  दो कॉरपोरेशन हुआ करती थी। अब 5 हो गई हैं। 54 शहरी स्थानीय निकाय के बजाए 64 हो चुकी है। 7 नई नगर पंचायतों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


इनकी संख्या के और इजाफा होगा।  केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास सुविधा उपलब्ध करवाने में सक्षम होगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 1800 आवास बनाने का प्रस्ताव था जिसके अंतर्गत 1000 घरों का निर्माण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना को मनरेगा के अनुरूप क्रियान्वित कर 3 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में इस योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का कार्य प्रगति पर है, जिसे आगामी वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों को कार्य पूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह तय समय में इसे पूरा करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शहरी विकास विभाग सचिव रजनीश, निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग केके सरोच, प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी आबिद हुसैन, शहरी विकास विभाग निदेशक राम कुमार गौतम तथा नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed