फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Govt to deliberate on suggestions including nameplates for street vendors

Himachal: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नामपट्टिका लगाने सहित अन्य सुझावों पर विचार करेगी सरकार

Thu, 26 Sep 2024 03:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Sep 2024 03:40 PM IST
सार

सरकार राज्य के रेहड़ी-पहड़ी वालों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी सुझावों पर ध्यानपूर्वक विचार करेगी। 
 

विज्ञापन
himachal Govt to deliberate on suggestions including nameplates for street vendors
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्ट्रीट वेंडर एक्ट के संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों से अनेक सुझाव प्राप्त हुए हैं। अभी तक सरकार ने विक्रेताओं की ओर से अपनी दुकानों पर नामपट्टिका या अन्य पहचान अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। यह जानकारी गुरुवार को राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के रेहड़ी-पहड़ी वालों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी सुझावों पर ध्यानपूर्वक विचार करेगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों विधायकों की एक समिति पहले ही गठित की जा चुकी है।

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता वाली इस समिति में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक अनिल शर्मा, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा और हरीश जनारथा शामिल हैं। समिति राज्य सरकार को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने से पहले विभिन्न हितधारकों के सुझावों की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि एक बार जब उनकी विस्तृत सिफारिशें प्रस्तुत हो जाएंगी तो मंत्रिमंडल इस मामले पर कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले उनका सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed