फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt Teachers Union karyakari adhyaksh Kailash Thakur Press Conference In Shimla

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ: कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश बोले- बौखलाहट में बयान दे रहे वीरेंद्र दम है तो चुनाव लड़ें

Thu, 14 Apr 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 06:01 PM IST
सार

कैलाश ठाकुर ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ने अपने गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी के कारण कई बार बनते काम भी बिगाडे़ हैं। यदि वीरेंद्र चौहान एनपीएस के 3 मार्च, 2022 के धरने में शामिल न होते तथा धरने से पहली शाम अपना एक वीडियो वायरल न करते तो शायद मुख्यमंत्री उन लोगों से मिलने भी बाहर आते।

विज्ञापन
Himachal Govt Teachers Union karyakari adhyaksh Kailash Thakur Press Conference In Shimla
प्रेस वार्ता करते कैलाश ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने संघ के अध्यक्ष पद से निलंबित वीरेंद्र चौहान की ओर से मीडिया में दिए गए बयानों को उनकी बौखलाहट का नतीजा बताया है। वीरवार को शिमला प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कैलाश ठाकुर ने कहा कि बयानबाजी में जिस प्रकार की भाषा शैली का वीरेंद्र चौहान प्रयोग कर रहे हैं। वह एक अध्यापक और पढे़-लिखे व्यक्ति के स्तर से नीचे की है। 

विज्ञापन


कहा कि नेता वह होता है जो मुद्दे उठाने के साथ उनके समाधान का रास्ता भी निकाले। पूर्व अध्यक्ष ने अपने गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी के कारण कई बार बनते काम भी बिगाडे़ हैं। यदि वीरेंद्र चौहान एनपीएस के 3 मार्च, 2022 के धरने में शामिल न होते तथा धरने से पहली शाम अपना एक वीडियो वायरल न करते तो शायद मुख्यमंत्री उन लोगों से मिलने भी बाहर आते।
विज्ञापन


संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने वीरेंद्र चौहान को चुनौती दी है कि यदि वे एक बड़े अध्यापक नेता हैं तो तत्काल हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के विलय के लिए अपनी सहमति प्रकट करें। इसमें सभी धडे़ एक ऐसे कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे जो निर्विवाद हो और जिसकी देखरेख में एक स्वतंत्र चुनाव समिति का गठन हों। वीरेंद्र चौहान भी चुनाव लडे़ं। उन चुनावाें के नतीजे बता देंगे कि वीरेंद्र चौहान कितने बड़े नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed