{"_id":"5e5269b68ebc3ef4087c42c0","slug":"himachal-govt-seeks-suggestion-for-cm-helpline-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का बेहतर नाम सुझाओ, पांच हजार पुरस्कार पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का बेहतर नाम सुझाओ, पांच हजार पुरस्कार पाओ
Sun, 23 Feb 2020 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का नाम बदलेगी। इसे और आकर्षक बनाने के लिए और इसका अलग ‘लोगो’ डिजाइन करने के लिए सरकार ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव देने की अपील की है। इस हेल्पलाइन के लिए आकर्षक नाम और ‘लोगो’ माईगॉव वेबपोर्टल पर भेजना होगा। अंतिम तिथि 26 फरवरी है।
विज्ञापन
दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए सरकार पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देगी। प्रतियोगिता जीतने के बाद प्रतिभागी को डिजाइन किए गए ‘लोगो’ की सीडीआर फाइल संभालकर रखनी होगी। इसे सरकार को देना होगा। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन -1100 की निगरानी खुद मुख्यमंत्री करते हैं। इस पर सात से दस बजे के बीच शिकायत की जाती है।
विज्ञापन