फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt issued notification regarding regularization service period of Contract, daily wagers and part time workers

बड़ी सौगात: दो साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मी होंगे नियमित, दैनिक वेतनभोगियों और अंशकालिकों को भी राहत

Tue, 28 Dec 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 06:50 PM IST
सार

जेसीसी बैठक में अनुबंध कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों व अंशकालिक कर्मियों  को लेकर लिए फैसलों की अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण सेवाकाल तीन से घटाकर दो साल करने का फैसला लिया गया है।  

विज्ञापन
himachal govt issued notification regarding regularization service period of Contract, daily wagers and part time workers
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के हजारों कर्मचारियों को नए साल से पहले बड़ी सौगात दी है। कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति और सरकार के बीच हुई बैठक के बाद लिए गए फैसलों के अनुसार कार्मिक विभाग ने मंगलवार को अनुबंध कर्मचारियों के अलावा दैनिक वेतनभोगियों और अंशकालिक वर्करों को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार अनुबंध कर्मियों के नियमितीकरण के तीन साल के अनुबंध काल को घटाते हुए दो साल कर दिया गया है। साथ ही 30 सितंबर 2021 को दो साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश जारी किया गया है।इन कर्मचारियों को नियमितीकरण के आदेश की तारीख से सभी तरह के लाभ मिलेंगे। इसके अलावा दैनिक वेतनभोगियों के वर्तमान नियमितीकरण के पांच साल के सेवाकाल को घटाते हुए चार साल कर दिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही 30 सितंबर को चार साल पूरा करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण को पात्रता माना जाएगा। वहीं, अंशकालिक वर्करों के लिए भी नई पॉलिसी लागू करते हुए उनके डेलीवेज वर्कर की अवधि को आठ साल से घटाकर सात साल कर दिया गया है। साथ ही 30 सितंबर को 7 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले पार्ट टाइम वर्कर डेलीवेज वर्कर में तब्दील होने के लिए पात्र हो जाएंगे। पार्ट टाइम और अंशकालिक वर्करों को पदों की उपलब्धता के अनुसार नियमितीकरण का लाभ मिलेगा। साथ ही अंशकालिक बनने वाले पार्ट टाइम वर्करों के पदों को खत्म भी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी)में सेवाएं दे रहे पीसमील वर्कर (एचआरटीसी वर्कशॉप में कार्यरत) अनुबंध पर आएंगे। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पांच साल सेवाएं देने के साथ डिप्लोमा और वर्कशाप मेें बिना डिप्लोमा छह साल के अनुभव वाले वर्करों को इसका फायदा होगा। अन्य छूटे वर्करों को 31 मार्च तक अनुबंध पर लाया जाएगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक मेें पीसमील कर्मियों को अनुबंध पर लाने का फैसला हुआ था। अब इसकी अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed