फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt issued ips and hps officers transfer order today

हिमाचल: आठ जिलों के एसपी समेत 21 आईपीएस और तीन एचपीएस अधिकारियों का तबादला

Tue, 17 Aug 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 07:20 PM IST
सार

 हिमाचल सरकार के विशेष सचिव गृह राकेश शर्मा की ओर से  आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
himachal govt issued ips and hps officers transfer order today
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 21 आईपीएस और तीन एचपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। प्रोबेशन पर चल रहे पांच आईपीएस अफसरों को भी नियुक्ति दी है। शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और किन्नौर जिलों के अलावा पुलिस जिला बद्दी के एसपी को बदला गया है। 

विज्ञापन

एसपी कांगड़ा के पद पर खुशाल चंद शर्मा नियुक्त हुए हैं, जबकि मोनिका भुटूंगरू एसपी शिमला होंगी।

आकृति एसपी हमीरपुर, साजू राम राणा एसपी बिलासपुर, वीरेंद्र शर्मा एसपी सोलन, ओमापति जम्वाल एसपी सिरमौर और अशोक रतन एसपी किन्नौर नियुक्त किए हैं। एसपी शिमला मोहित चावला को पुलिस जिला बद्दी में एसपी तैनात किया गया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन कमांडेंट पहली आईआरबी बनगढ़ ऊना, डॉ. वीरेंद्र सिंह तोमर कमांडेंट पांचवीं आईआरबी बस्सी, रंजना चौहान एसपी लोकायुक्त शिमला, अंजुम आरा एसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, रोहित मालपानी को एसपी साइबर क्राइम (सीआईडी) शिमला लगाया गया है।
विज्ञापन

 

 दिवाकर शर्मा को एसपी पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह, साक्षी वर्मा को पुलिस मुख्यालय शिमला में एआईजी, डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन एसपी एसआईयू राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, अभिषेक यादव कमांडेंट एचपी सशस्त्र पुलिस बल जुन्गा, विवेक कुमार एएसपी मंडी, सृष्टि पांडे एएसपी कांगड़ा, एसडीपीओ नालागढ़, पदमचंद एसपी (क्राइम) सीआईडी शिमला, संदीप कुमार धवल सहायक पुलिस महानिरीक्षक टीटीआर शिमला, भीष्म ठाकुर डीएसपी (एलआर) पुलिस मुख्यालय और शेर सिंह को डीएसपी चौथी आईआरबी जंगलबेरी हमीरपुर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पांच प्रोबेशनर नियुक्त 
सरकार ने प्रोबेशन पर चल रहे आईपीएस अधिकारी चारू शर्मा एसडीपीओ राजगढ़ (सिरमौर), इल्मा अफ रोज एसडीपीओ अंब, मयंक चौधरी एसडीपीओ सलूणी, अभिषेक एसडीपीओ नूरपुर, अमित यादव को एसडीपीओ नालागढ़ में नियुक्ति दी। 


कुल्लू के पूर्व एसपी गौरव को सीआईडी शिमला में ईओडब्ल्यू एसपी लगाया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौर के दौरान हुए थप्पड़ प्रकरण के चलते निलंबन के बाद बहाल हुए कुल्लू के तत्कालीन एसपी गौरव सिंह को सीआईडी शिमला में आर्थिक अपराध विंग (ईओडब्ल्यू) में पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।


पूरी तबादला सूची यहां क्लिक कर देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed