फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Govt is looking for a way to give relief to the apple growers: Jairam

सीएम जयराम बोले- बागवानों को राहत देने का रास्ता तलाश रही सरकार

Thu, 02 Sep 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 07:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ने सेब मंडियों में आई गिरावट को लेकर चिंता जताई और कहा कि सेब के अच्छे माल की मार्केट अभी भी कायम है। ओलावृष्टि और मौसम की मार के चलते सेब की फसल क्वालिटी के कारण दामों में गिरावट आई है, जो कांग्रेस कार्यकाल में आ चुकी है। 

विज्ञापन
himachal Govt is looking for a way to give relief to the apple growers: Jairam
रामपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेब के गिरते दामों के बीच बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह की अजीबोगरीब क्रेट में सेब बेचने की सलाह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने हिसाब से हालात और परिस्थितियों को देखते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि बागवानों को राहत देने के लिए सरकार रास्ता तलाश रही है। बागवानों को लाभ देने के लिए सरकार सीए स्टोर के निर्माण पर भी बल दे रही है। ठियोग की पराला मंडी में सीए स्टोर का शिलान्यास किया गया है। यह अगले सीजन तक बनकर तैयार हो जाएगा और बागवानों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सेब मंडियों में आई गिरावट को लेकर चिंता जताई और कहा कि सेब के अच्छे माल की मार्केट अभी भी कायम है।

विज्ञापन


ओलावृष्टि और मौसम की मार के चलते सेब की फसल क्वालिटी के कारण दामों में गिरावट आई है, जो कांग्रेस कार्यकाल में आ चुकी है। रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि नए जिले बनाने को लेकर कहां मांग चल रही है। उन्होंने साफ किया कि सरकार का कोई भी ऐसा विचार नहीं है। कोई इस बारे में नहीं बता सकता और न ही अभी ऐसा दौर आया है। जब दौर आएगा तो इसके बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं। प्रदेश में कोई भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां 100 से 200 करोड़ के विकास कार्यों को अमली जामा नहीं पहनाया गया। उन्होंने कहा कि रामपुर में 81 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए हैं। 21 विकासात्मक योजनाएं  एक दिन, एक साथ, एक स्थान पर समर्पित हुई हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहन भीमाकाली मंदिर में टेका माथा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराहन में भीमाकाली माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे के बाद हेलीकॉप्टर से सराहन पहुंचे और भीमाकाली माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप  ने भी माता के मंदिर में पूजा की।  सराहन पंचायत ने मुख्यमंत्री और उनके साथ आए मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मंन्दिर न्यास ने भी मुख्यमंत्री और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों के साथ सेल्फी भी खींची। उसके बाद मुख्यमंत्री ने सराहन हेलीपैड से शिमला के लिए उड़ान भरी। इस अवसर पर सराहन पंचायत की प्रधान अनु मेहता, उपप्रधान सोहन सिंह, बीडीसी यशपाल पालसरा, विजय गुप्ता, मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा, अमरनाथ, चेतराम, सुभाष, कृष्ण खिंगटा सहित कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed