{"_id":"5dc6db758ebc3e5b22642cbc","slug":"himachal-govt-is-hard-on-getting-bad-flour-and-rice-warns-mill-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब आटा-चावल आने पर महकमा सख्त, मिल मालिकों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब आटा-चावल आने पर महकमा सख्त, मिल मालिकों को दी चेतावनी
Sun, 10 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 10 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
डिपुओं में खराब राशन सप्लाई पर सरकार सख्त हो गई है। प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी डिपो संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि यदि डिपो में खराब राशन की सप्लाई पहुंचती है तो उसे उपभोक्ताओं को वितरित न किया जाए। खराब राशन की बोरी को सील कर विभाग को सूचित किया जाए। विभाग खराब राशन के सैंपल चेक करेगा। दरअसल खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पास खराब चावल व आटे की सप्लाई की शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आटा मिलों व चावल विक्रेताओं से जवाब तलब किया जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि विभाग साफ और गुणवत्तायुक्त राशन देने का प्रयास कर रहा है। विभाग कोई भी ढील नहीं बरतेगा। बीते दिन विभाग को खराब चावल और आटा की शिकायत मिली है। यह भी शिकायत आई है कि डिपुओं के आटे में अधिक चोकर है। इस बारे में विभाग ने आटा मिल मालिकों को भी सचेत किया गया है।
विज्ञापन