फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt decision: approval of 24 proposals for investment of 2989.44 crore, 5610 people will get employment

हिमाचल सरकार का फैसला: 2989.44 करोड़ निवेश के 24 उद्योगों को स्वीकृति, 5610 लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 16 Mar 2022 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में लगने वाले इन उद्योगों में 2989.44 करोड़ रुपये का निवेश होगा और प्रदेश के 5610 युवाओं को रोजगार मिलेगा। बद्दी तहसील के गांव धर्मपुर में ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-1 को इलेक्ट्रिक वाहन, स्कूटी के उपकरण और पुर्जों का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
Himachal govt decision: approval of 24 proposals for investment of 2989.44 crore, 5610 people will get employment
राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य एकल खिड़की स्वीकृति और अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक में 24 उद्योगों को मंजूरी दी गई। हिमाचल प्रदेश में लगने वाले इन उद्योगों में 2989.44 करोड़ रुपये का निवेश होगा और प्रदेश के 5610 युवाओं को रोजगार मिलेगा। बद्दी तहसील के गांव धर्मपुर में ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-1 को इलेक्ट्रिक वाहन, स्कूटी के उपकरण और पुर्जों का निर्माण होगा। 

विज्ञापन


जिला सिरमौर में शिव वेल्ड मैश को सेनेटरी पैड, एन-95 मास्क चिकित्सा उपकरण बनाने, मैसर्स आदित्य इंडस्ट्रीज यूनिट  कालाअंब को श्रेडिंग स्क्रैप के निर्माण, मैसर्स इंडिग्राम बायो फ्यूल्स को सीएनजी और पीएनजी, जैव उर्वरक उत्पादन, नालगाढ़ के टाहलीवाला में मैसर्ज ओनिक्स बायोटेक को ड्राई सिरप, ड्राई इंजेक्शन, आईवी फ्लूड्स के उत्पादन को मंजूरी दी।
विज्ञापन


 नालागढ़ में मैसर्ज हिमाचल इंटरवीव्स को इंडियन काटन यार्न उत्पादन, बद्दी में मैसर्ज रशिका मेडिकेयर भुड में इंजेक्शन, दवाई, कैप्सूल उत्पादन, बद्दी तहसील में ओकाया ईवी यूनिट-3 भटोलीकलां को ऑटो पार्ट्स के निर्माण, नालागढ़ में मैसर्ज तारांश फार्मा किरपालपुर को एपीआई बल्क ड्रग उत्पादन, ऊना के अंब में मैसर्स ग्रीनको को हरित अमोनिया, हरित हाइड्रोजन, नाइट्रोजन के उत्पादन के नए प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन इकाइयों के विस्तार को मंजूरी

बद्दी के थाना गांव में मैसर्स अल्पला इंडिया को प्लास्टिक की बोतलों, प्लास्टिक कैप्स, परवाणू में मैसर्स इंड. स्पिंक्स प्रेसिजन को विशेष डायमंड कोटिंग टूल्स और टीएमएम टूल्स के निर्माण, मैसर्ज मोरेपीन लैब परवाणू को बल्क ड्रग्ज और इंटरमीडिएट के निर्माण, मैसर्ज इंडोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड बद्दी को स्पैन्डेक्स यार्न के निर्माण, मैसर्ज जिलेट इंडिया यूनिट-1ए बद्दी को प्लास्टिक मोल्डेड रेजर ब्लेड के उत्पादन, मैसर्ज एआईएमआईएल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया नालागढ़ को दवाई,  ग्रेन्यूल्स, पाउडर, कैप्सूल, सिरप उत्पादन को मंजूरी दी।

मैसर्ज जीओन बायोसिस, जीओन लाइफ साइंसेज पांवटा साहिब को इंटरमीडिएट बेस पाउडर, फैट बेस पाउडर, सोडियम कैसिन कैसिनेट निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार, मैसर्ज फुजिकावा पावर नालागढ़ को बैटरी और चार्जर, वाटर प्यूरीफायर के निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार, मैसर्ज ज्यूपिटर सोलर पावर लिमिटेड बद्दी को सोलर सेल के निर्माण को औद्योगिक इकाई के विस्तार, मैसर्ज सोलरेक्स फार्मास्युटिकल कंपनी बद्दी को वोलिनी जैल, मैसर्ज फाइन पेट एंड कैप्स बद्दी को प्लास्टिक की बोतलों के उत्पादन, मैसर्ज माइलस्टोन गियर्स यूनिट-4ए बद्दी को गियर्स, शाफ्ट और असेंबलीज निर्माण और मैसर्ज टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड बद्दी को दवाई और पाउच के उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार की अनुमति मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed