फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal governor and cm remain present in jp nadda's son wedding reception organized at bilaspur

नड्डा के घर वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे राज्यपाल और सीएम, 200 रसोइयों ने तैयार की धाम

Sat, 29 Feb 2020 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
himachal governor and cm remain present in jp nadda's son wedding reception organized at bilaspur
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पैतृक घर बिलासपुर के विजयपुर में शनिवार को उनके बेटे की शादी की रिसेप्शन में नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए लोग घंटों कतारों में खड़े रहे। 200 रसोइयों (बोटियों) ने मेहमानों के लिए बिलासपुरी धाम तैयार की थी। शनिवार सुबह सीएम जयराम ठाकुर विजयपुर पहुंचे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री बिक्रम सिंह, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप के अलावा बाहरी राज्यों से भी नेता पहुंचे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर और उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन



इनके अलावा कांग्रेस नेता एवं श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, ठियोग के विधायक एवं वामपंथी नेता राकेश सिंघा सहित कई नेता मौजूद रहे।  कई अधिकारी भी शादी समारोह में भाग लेने के लिए शिमला और अन्य जिलों से बिलासपुर पहुंचे। नड्डा के घर तक लोगों को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस अमला यातायात व्यवस्था संभालने में जुटा रहा। एसडीएम से लेकर डीएसपी और थाना प्रभारी तक मोर्चा संभाले हुए थे। भगेड़ के पास से लोगों को विजयपुर पहुंचाने के लिए बसों और टैक्सियों का इंतजाम भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed