फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government seeks report of fake BPL Officers from Sub-Divisional Magistrates

सरकार ने सभी एसडीएम से तलब की फर्जी बीपीएल अफसरों की जांच रिपोर्ट

Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal government seeks report of fake BPL Officers from Sub-Divisional Magistrates
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने फर्जी गरीब बने अफसरों पर शिकंजा कस दिया है। सरकार ने सभी एसडीएम से ऐसे अफसरों की जांच रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक सरकार को किसी भी जिले से रिपोर्ट नहीं मिली है। अब सरकार ने लिखित आदेश जारी कर एसडीएम से पूछा है कि फर्जी गरीब बनकर सस्ता राशन हड़पने के मामले में कितनी एफआईआर और कितनी रिकवरी की है? 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खाद्य आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में 145 ऐसे अफसर पकड़े हैं, जिन्होंने फर्जी बीपीएल कार्ड बना रखे थे। ये लोग डिपो में गरीब लोगों का राशन हड़प रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद इन लोगों के कार्ड रद्द किए गए। इनसे रिकवरी भी की गई है। अब जब सरकार की ओर से कार्रवाई की गई तो यह लोग नेताओं की शरण में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि पैसे की रिकवरी हो रही है, लेकिन इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग को भी इनके खिलाफ  कार्रवाई करने को कहा गया है। जिन लोगों ने यह फर्जी राशन कार्ड बनाए हैं, उनके खिलाफ भी सरकार सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी राशन कार्ड बनाकर गरीबों का राशन हड़पने वाले और जिन अधिकारी व कर्मचारियों ने यह कार्ड बनाए हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। - वीरेंद्र कंवर, पंचायतीराज मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed