फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government's decision: Employees will now be able to give option till February 15 for the new revised pay scale

हिमाचल सरकार का फैसला: नए संशोधित वेतनमान के लिए कर्मचारियों को विकल्प देने की तिथि बढ़ाई

Fri, 28 Jan 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jan 2022 09:00 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने तीन जनवरी को नए संशोधित वेतनमान की अधिसूचना जारी कर प्रदेश के सभी नियमित पात्र कर्मचारियों से 2.25 या 2.59 में से किसी एक गुणक के आधा पर नए वेतनमान का चयन करने को कहा था। इसके लिए दो फरवरी तक एक महीने के भीतर विकल्प मांगे गए थे। 

विज्ञापन
Himachal government's decision: Employees will now be able to give option till February 15 for the new revised pay scale
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को नए संशोधित वेतनमान लेने के लिए और मोहलत दी गई है। अब नियंत्रक अधिकारियों या संवितरण एवं आहरण अधिकारियों तक कर्मचारी 15 फरवरी तक अपने विकल्प सुझा सकेंगे कि उन्हें किस तरह से वेतनचाहिए। प्रदेश में कर्मचारियों से तीन तरह के विकल्प मांगे जा रहे हैं। इनमें से एक विकल्प बेसिक वेतन में 2.25 के गुणक से वेतन बढ़ोतरी का है तो दूसरा 2.59 के गुणक से बढ़ोतरी का है। अब मुख्यमंत्री तीसरे विकल्प की घोषणा भी कर चुके हैं। यह विकल्प भी संभवतया पंजाब सरकार की तर्ज पर ही 15 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का दिया जा रहा है। हालांकि, इसे अभी अधिसूचित किया जाना है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने तीन जनवरी को नए संशोधित वेतनमान की अधिसूचना जारी कर प्रदेश के सभी नियमित पात्र कर्मचारियों से 2.25 या 2.59 में से किसी एक गुणक के आधा पर नए वेतनमान का चयन करने को कहा था। इसके लिए दो फरवरी तक एक महीने के भीतर विकल्प मांगे गए थे। लेकिन कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा वर्ग अभी तक विकल्प नहीं दे पाया है। कर्मचारियों ने तीसरा विकल्प देने के लिए भी दबाव बनाया है, जिसे मुख्यमंत्री ने 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर घोषित किया है। अभी तक यह स्पष्ट तो नहीं किया गया है कि पहले दो विकल्पों की तरह यह तीसरा विकल्प भी बेसिक वेतनमान और डीए में सीधे तौर पर 15 फीसदी बढ़ोतरी का होगा या फिर इसमें कुछ बदलाव होंगे। आगामी दिनों में इस बारे में भी अलग से निर्देश जारी किए जाने हैं।
विज्ञापन


विकल्प भेजने की अवधि बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने सभी विभागाध्यक्षों, प्रशासनिक सचिवों और तमाम अधिकारियों को नए निर्देश जारी किए हैं। महज 15 से 20 फीसदी कर्मचारियों को ही मिल पाएगा नया संशोधित वेतनमान  जनवरी महीने में सभी विभागों के डीडीओ से कोषागारों में विकल्पों की सही जानकारी नहीं दिए जाने से अब तक महज 15 से 20 फीसदी कर्मचारियों से ही संशोधित वेतनमान के विकल्प मिल पाए हैं। यानी इतने कर्मचारियों का ही संशोधित वेतनमान बन पाएगा। बाकी कर्मचारियों को अगले महीने के लिए इंतजार करना होगा। ऐसे कर्मचारियों को जनवरी महीने का उस हिसाब एरियर दिया जाएगा, जिस तरह से उन्होंने विकल्प को चुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed