फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government give concessions to investors on building industrial infrastructure

औद्योगिक ढांचा बनाने पर प्रदेश सरकार निवेशकों को देगी रियायतें

Fri, 18 Oct 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Oct 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal government give concessions to investors on building industrial infrastructure
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने और औद्योगिक ढांचा बनाने के लिए सरकार निवेशकों को रियायतें और प्रोत्साहन देगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यह सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में सरकार निवेशकों के लिए साझा औद्योगिक और सोशल ढांचा तैयार करने और इन्हें अपग्रेड करने के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगी।

विज्ञापन


साझा एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट, कामगार महिला और पुरुष हॉस्टल, स्कूल, जांच केंद्र, जांच लैब, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर, हेल्थ केयर, टूल रूम, मनोरंजन सुविधाएं और सरकार से मान्यता प्राप्त अन्य औद्योगिक और सामाजिक केंद्रों के लिए सरकार बढ़ावा देगी। ऐसे निवेशकों को माइक्रो, लघु और मध्यम श्रेणी के निवेशकों को नई नीति के तहत बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार औद्योगिक ढांचा और थीम पार्क  बनाने को अविकसित सरकारी जमीन लीज पर निजी क्षेत्र को उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


औद्योगिक पार्क निजी क्षेत्र में विकसित होंगे
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेशक औद्योगिक पार्कों को विकसित करना चाहते हैं तो इन्हें निजी क्षेत्र में स्वयं चिह्नित या खरीदी भूमि में विकसित करने की स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा आवंटित जमीन में भी ये पार्क तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निवेशक कैपिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सब्सिडी ले सकेंगे। औद्योगिक पार्क विकसित करने को ए, बी और सी श्रेणी के औद्योगिक क्षेत्रों में यह उपदान कुल खर्च राशि का 25, 40 और 50 फीसदी तक दिया जाएगा। यह ए, बी और सी श्रेणी के औद्योगिक क्षेत्रों में अधिकतम 15 करोड़, 20 करोड़ और 25 करोड़ तक की सीमा रहेगी। 

ये क्षेत्र थीम पार्क विकसित करने को
सरकार ने थीम पार्क विकसित करने को अहम क्षेत्रों का चयन किया है। एग्रो, हर्बल, ज्ञान,  फूड, आईटी,  इलेक्ट्रिक सिस्टम डेवलपमेंट एंड मेंटेनेंस, फार्मा, टेक्सटाइल और अन्य पार्क विकसित किए जाने हैं।


केंद्र सरकारी की वित्तीय मदद के लिए कोई अन्य पार्क या काम फैसिलिटी इंडस्ट्रियल सेंटर विकसित किया जाता है तो सरकार की ओर से 40 फीसदी उपदान दिया जाएगा। ए, बी और सी श्रेणी के औद्योगिक क्षेत्रों में अधिकतम 10 करोड़, 15 करोड़ और 20 करोड़ की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed