फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Government cabinet sub committee granting 1500 rupee per month to women age 18 to 60

Himachal News: एक लाख रोजगार, महिलाओं को मासिक 1,500 रुपये देने की तैयारी शुरू

Wed, 18 Jan 2023 03:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

कमेटी यह तय करेगी कि कौन-कौन सी महिलाएं 1,500 रुपये लेने के लिए पात्र हैं। यह भी देखा जाएगा कि ऐसी महिलाओं को पैसा नहीं दिया जाए, जिन्हें इसकी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Himachal Government cabinet sub committee granting 1500 rupee per month to women age 18 to 60
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने और एक लाख रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणाओं को पूरा करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटियों को अधिसूचित कर दिया गया है। दोनों कमेटियां एक माह के भीतर कैबिनेट को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी। महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव को कमेटी का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक लाख रोजगार के अवसर तलाशने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सचिव कार्मिक और सचिव श्रम एवं रोजगार को शामिल किया गया है। मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने के लिए नियम एवं शर्तें तय करने का जिम्मा सौंपा गया है। संभावित है कि 1,500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए सरकार आय की शर्त जोड़ सकती है।
विज्ञापन


केवल बीपीएल और ईडब्ल्यूएस परिवारों को ही यह लाभ दिया जा सकता है। किसी भी अन्य तरह की पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगी। कमेटी यह भी देखेगी कि ऐसी महिलाओं को पैसा न दिया जाए जो पहले से आर्थिक तौर पर संपन्न हैं। खंड विकास अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी कैबिनेट सब कमेटी आने वाले दिनों में इस बाबत चर्चा कर सकती है। दूसरी कमेटी प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर तलाशने का काम करेगी। इसके तहत उद्योगपतियों के साथ बैठकें की जाएंगी। बाजार की मांग के अनुरूप शिक्षण संस्थानों में पाठ्यक्रम को बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed