फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal got talent auditions in joginder mandi

एक लाख नकद पुरस्कार: हिमाचल गॉट टैलेंट रिएलिटी शो में प्रतिभा दिखाएंगे बच्चे

Sun, 20 Feb 2022 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Feb 2022 07:09 PM IST
सार

हिमाचल गॉट टैलेंट संस्था के आयोजक गोविंद ने बताया कि प्रदेश में ऑडिशन जारी हैं। निर्णायक मंडल प्रतिभावान बच्चों का चयन कर उन्हें बेहतर मंच दे रहा है।

विज्ञापन
himachal got talent auditions in joginder mandi
ऑडिशन के लिए पहुंचे बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल गॉट टैलेंट रिएलिटी शो में मंडी जिले के 150 से अधिक बच्चों के जोगिंद्रनगर में ऑडिशन लिए गए। करीब पचास बच्चों ने ऑडिशन में भाग लिया। इनमें अगले राउंड के लिए 20 बच्चों का चयन किया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों ने गायन, नृत्य और एकांकी के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में मुख्य अतिथि समाजसेवी सीमा वालिया ने हिमाचल गॉट टैलेंट प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा को परखा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अपने हुनर का बेहतर प्रदर्शन करने वालों को न केवल नकद पुरस्कार, बल्कि बड़े रिएलिटी शो में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने ऑडिशन में पहुंचे बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


हिमाचल गॉट टैलेंट संस्था के आयोजक गोविंद ने बताया कि प्रदेश में ऑडिशन जारी हैं। निर्णायक मंडल प्रतिभावान बच्चों का चयन कर उन्हें बेहतर मंच दे रहा है। मंडी जिले से करीब 150 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जोगिंद्रनगर में करीब पचास बच्चों ने ऑडिशन में भाग लिया। सभी चयनित बच्चों को को शीघ्र आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर अजय, प्रकाश, अजय सकलानी, शिखा और ममता भाटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed