फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Firm did not return loan of Rs 3.49 crore, guarantor arrested, know the whole matter

हिमाचल: फर्म ने नहीं लौटाया 3.49 करोड़ रुपये का लोन, गारंटर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 15 Nov 2025 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Nov 2025 06:15 PM IST
सार

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत से राजेश कुमार गांव सतोग डाकखाना बजाशरा तहसील ठियोग, जिला शिमला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

विज्ञापन
Himachal: Firm did not return loan of Rs 3.49 crore, guarantor arrested, know the whole matter
बघाट बैंक मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

एक निजी फर्म की ओर से करीब 3.49 करोड़ रुपये के लोन व ब्याज की रकम वापस न करने पर पुलिस ने गारंटर को शिमला के ठियोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी को सहायक पंजीयक की अदालत में पेश किया गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत से राजेश कुमार गांव सतोग डाकखाना बजाशरा तहसील ठियोग, जिला शिमला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसमें राजेश कुमार एक निजी फर्म का गारंटर था। उक्त फर्म ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, परंतु वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापस करने में नाकाम रही।

विज्ञापन


इस पर बघाट बैंक सोलन ने उक्त फर्म को डिफाल्टर घोषित कर दिया। इसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 3,49,26,957 रुपये बनती है। उक्त देनदारी न चुकाने पर उक्त फर्म के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला में चल रहा है। राजेश कुमार उक्त फर्म का गारंटर था। उसे कोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए बार-बार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन वह पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद आरोपी को सोलन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


11 डिफाल्टरों की तलाश जारी
मामले में अभी तक 22 डिफाल्टरों में से 11 की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण की कार्रवाई की गई है। 11 डिफाल्टरों की तलाश जारी है। इनमें 10 शिमला व सिरमौर जिलों के निवासी हैं और एक सोलन जिला से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed