{"_id":"654f74988cbffc5da40cc6d8","slug":"himachal-fire-services-department-employees-leave-cancelled-amid-diwali-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दिवाली पर दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रदद, शिफ्टों में ली जाएंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दिवाली पर दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रदद, शिफ्टों में ली जाएंगी सेवाएं
Sat, 11 Nov 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:04 PM IST
सार
शहरों में चयनित पटाखा बाजारों में दो अग्निशमन वाहन और एक दर्जन कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग ने पांच हजार दमकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रदद कर दी गई हैं। कर्मचारियों से शिफ्ट में सेवाएं ली जाएंगी। एहतियात के तौर पर प्रदेश के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पानी की पाइपें बिछा दी गई हैं। दमकल कर्मियों के साथ होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
शहरों में चयनित पटाखा बाजारों में दो अग्निशमन वाहन और एक दर्जन कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग ने पांच हजार दमकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा होमगार्ड के जवान भी दमकल कर्मियों के साथ मुस्तैद रहेंगे। प्रदेश में हर वर्ष दिवाली के दौरान आगजनी के कारण करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट होती है।
विज्ञापन
पानी नजदीक में रखने के बाद ही करें आतिशबाजी
दिवाली पर आतिशबाजी करते समय पानी की बाल्टी या ड्रम को जरूर नजदीक रखें। पटाखों को खुले आसमान के नीचे ही चलाएं। छत या गलियों में आतिशबाजी करने से गुरेज करें। घी और तेल के दीपकों को ज्वलनशील और कपड़ों के पास ना रखें। हवाई पटाखों को किसी के घर या दुकान की ओर रखकर ना चलाएं।
विज्ञापन