{"_id":"5fe5cb608ebc3e3e7d72355e","slug":"himachal-fire-broke-out-in-general-store-goods-including-a-car-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: आग लगने से तीन दुकानें और कार जलकर राख, 15 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: आग लगने से तीन दुकानें और कार जलकर राख, 15 लाख का नुकसान
Fri, 25 Dec 2020 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
जनरल स्टोर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर राख बाजार में आग लगने से तीन दुकानें राख हो गईं। वहीं सड़क किनारे पार्क एक कार भी स्वाह हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर बाद हुआ। सूचना मिलने के बाद फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग की लपटों से सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी को हटाने में ग्रामीण कामयाब हो गए। आग लगने से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद पुत्र जुर्म सिंह गांव चंढैल औरसंदीप कुमार पुत्र दितु गांव राख के दो किराना स्टोर व विरेंद्र कुमार पुत्र उतमो गांव चंढैल की डीजे व टैंट हाउस, कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान आग लगने से जल गई। इसके अलावा लांबो देवी पत्नी लाल मुकंद गांव राख की कार पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गई। किशोरी लाल पुत्र बेली राम गांव टिकरेठी की कार आंशिक तौर पर जली है। दुकान मालिक प्रेम लाल पुत्र हरू राम गांव राख का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास तो किए लेकिन नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन चंबा दी। जहां से टीम मौके की ओर रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान रिपोर्ट तैयार की। इसके अलावा दो दुकानदारों पूर्ण चंद और विरेंद्र कुमार को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि राख बाजार में तीन दुकानों सहित एक कार जलकर स्वाह हुई है। एक कार आंशिक तौर पर जली है। बताया कि दो दुकानदारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायर स्टेशन अधिकारी चंबा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई।