{"_id":"61b969169568c7573b56f417","slug":"himachal-fire-breaks-out-in-house-in-village-of-anikhand-in-kullu-building-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: छह कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख, तीन परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: छह कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख, तीन परिवार बेघर
Wed, 15 Dec 2021 05:11 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 15 Dec 2021 05:11 PM IST
सार
मकान जलने से मनसा राम, बेली राम और ताबे राम का परिवार सर्दी के मौसम में बेघर हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद राख हुआ घर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिले में बाह्य सराज आनी खंड की करशैईगाड़ पंचायत के खाटू गांव में आग लगने से छह कमरों का ढाई मंजिला घर जलकर राख हो गया। आग की घटना मंगलवार रात करीब दो से ढाई बजे के बीच हुई है। दुर्गम इलाके से अग्निशमन केंद्र 35 किलोमीटर दूर है। ऐसे में लकड़ी का पूरा घर जल गया। आधी रात को लगी आग की भनक आसपास के गांव के लोगों को भी नहीं लग पाई। इस कारण घर के अंदर रखे सामान समेत लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रभावित मनसा राम ने कुछ साल पहले खून-पसीना एक कर घर बनाया था। आग की घटना से काष्ठकुणी शैली का मकान जला है। मकान जलने से मनसा राम, बेली राम और ताबे राम का परिवार सर्दी के मौसम में बेघर हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। कड़ाके की ठंड में प्रभावित परिवारों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान शारदा देवी ने कहा कि आग से छह कमरों का घर जल गया है। इसकी सूचना हलका पटवारी के साथ प्रशासन को दे दी है। पूर्व प्रधान लगौटी और भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आग से सब कुछ राख हो गया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि परिवार कोई भी सामान नहीं बचा पाया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को हर संभव मदद के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से पीड़ित परिवार की प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन