{"_id":"68241e0ddc9051390e075170","slug":"himachal-farmers-will-now-get-electricity-at-30-paise-per-unit-state-government-issued-notification-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: किसानों को अब तीस पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: किसानों को अब तीस पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना
Wed, 14 May 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 May 2025 10:09 AM IST
सार
किसानों को राज्य सरकार 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली सप्लाई देगी। ऊर्जा सचिव राकेश कंवर की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किसानों को राज्य सरकार 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली सप्लाई देगी। ऊर्जा सचिव राकेश कंवर की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। बीते दिनों कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली टैरिफ में प्रति यूनिट 5.04 रुपये की दर से बिजली देने की अधिसूचना जारी हुई थी। इसमें सब्सिडी का कोई उल्लेख नहीं था।
विज्ञापन
अब मंगलवार को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया कि कृषि उपभोक्ताओं को सरकार प्रति यूनिट 4.74 रुपये की सब्सिडी देगी। यानी ऐसे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 पैसे की दर से बिजली बिल चुकाना होगा। 1 अप्रैल 2025 से यह अधिसूचना लागू होगी। अधिसूचना जारी होने में थोड़ी देरी के कारण जिन किसानों को अस्थायी रूप से बढ़ी हुई दरों पर बिजली बिल मिले हैं, उनसे अतिरिक्त वसूल की गई राशि को आगामी बिलों में समायोजित कर राहत दी जाएगी।
विज्ञापन