{"_id":"5e9b18798ebc3e769f5e7d61","slug":"himachal-entrepreneurs-looking-for-special-package-from-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से विशेष पैकेज की आस में हिमाचल के उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से विशेष पैकेज की आस में हिमाचल के उद्यमी
Sun, 19 Apr 2020 11:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से नुकसान की भरपाई को प्रदेश में स्थापित उद्योग विशेष पैकेज के लिए सरकार से आस लगाए हुए हैं। माइक्रो, लघु और मध्यम उद्योगों पर भी आर्थिक मार पड़ी है। करीब पचास हजार करोड़ के निवेश कर विभिन्न श्रेणी के उद्योग लगे हैं। इनसे लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा है। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में भी हजारों छोटे-बड़े उद्योगों में उत्पादन ठप रहा। प्रदेश में कोरोना वारयस के संक्रमण के मरीजों के लिए इस्तेमाल की जा रही दवाओं के उत्पादन से जुड़े फार्मा उद्योगों में ही लॉकडाउन के दौरान उत्पादन होता रहा।
विज्ञापन
अब प्रदेश में अन्य उद्योगों को में भी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उत्पादन शुरू करने को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इन उद्योगों का उत्पादन ठप होने से निवेशक क्षति की भरपाई के लिए विशेष पैकेज के लिए सरकार से उम्मीद लगाए हैं। बिना उत्पादन कई उद्योगों के अन्य खर्चे भी पूरे नहीं हो पाएंगे। इसलिए उद्योगों के लिए पैकेज घोषित करने की मांग उठने लगी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के कारण पचास करोड़ के उद्योगों पर विपरीत असर पड़ा है। सरकार उद्योगों को क्षति पूर्ति के लिए शीघ्र पैकेज घोषित करे।
विज्ञापन