फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal electricity board recruitment of staff on outsource basis

हिमाचल: सौ फीसदी बिजली बिल देने को आउटसोर्स पर भर्ती करेगा बोर्ड

Tue, 19 Apr 2022 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने समय पर राजस्व प्राप्ति के लिए सौ फीसदी बिजली बिल जारी करने का फैसला लिया है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्टाफ की कमी है वहां के अधिकारी इस सेवा के लिए आउटसोर्स पर भर्तियां कर सकते हैं।

विज्ञापन
himachal electricity board recruitment of staff on outsource basis
HPSEB - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सभी उपभोक्ताओं को हर माह बिजली बिल जारी करने के लिए बोर्ड आउटसोर्स पर भर्तियां करेगा। स्टाफ की कमी दूर करने को चीफ इंजीनियर रुमेल सिंह की ओर से सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बिजली बिल आवंटित करने की सेवा को आउटसोर्स पर देने का फैसला लेने के साथ बोर्ड प्रबंधन ने अप्रैल में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को हर माह बिजली बिल जारी करना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बोर्ड की कमजोर वित्तीय स्थिति मजबूत करने में सभी अधिकारियों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने समय पर राजस्व प्राप्ति के लिए सौ फीसदी बिजली बिल जारी करने का फैसला लिया है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्टाफ की कमी है वहां के अधिकारी इस सेवा के लिए आउटसोर्स पर भर्तियां कर सकते हैं। बिजली बोर्ड में पूर्व में जिस आधार पर आउटसोर्स पर भर्तियां की जाती रहीं हैं, उसी तर्ज पर नई भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सौ फीसदी बिजली बिल जारी करने के फैसले को वापस नहीं लिया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की भलाई के लिए यह फैसला लिया गया है। अगर दो से तीन माह बाद बिजली बिल जारी होंगे तो राजस्व प्राप्ति भी देरी से होगी। बोर्ड की वित्तीय स्थिति पर इसका असर होगा। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों को सरकारी विभागों के लंबित बिलों की भी समय से अदायगी सुनिश्चित करवाने के लिए लगातार वार्तालाप बनाए रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed